• Fri. Oct 9th, 2026

7 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से घर पहुंचे, 7 माह के नन्हे बालक ने भी कोरोना को मात दी

BySurendra Jain

Jun 25, 2020

रतलाम। मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से गुरुवार को भी सात कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इनमें 7 माह का नन्हा बालक भी शामिल है जिसने कोरोना को मात दी। अब स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित और हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित था।
स्वस्थ होने वाले मरीजों में जावरा के गाड़ीखाना की 19 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बालक तथा नीमचौक की 65 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा रतलाम के नाहरपुरा का 7 माह का बालक, कस्तूरबा नगर की 65 वर्षीय महिला एवं जवाहर नगर का 23 वर्षीय युवक सम्मिलित है।

error: Content is protected !!