• Fri. Oct 9th, 2026

रतलाम मंडल से गुजरने वाली सभी नियमित गाडिय़ां 12 अगस्त तक निरस्त

BySurendra Jain

Jun 25, 2020

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलने वाली सभी नियमित गाडिय़ां12 अगस्त तक निरस्त रहेगी।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पूर्व में 30 जून तक सभी गाडिय़ों का परिचालन निरस्त किया गया था जिसकी पूर्ण धनवापसी यात्रियों को की जा रही है। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए रेलवे बोर्ड से प्राप्त निर्देशानुसार पुन: 1 जुलाई से 12 अगस्त 2020 तक सभी नियमित गाडिय़ों का परिचालन निरस्त कर दिया गया है। यात्रियों को इसका पूरा रिफंड दिया जाएगा। वर्तमान में परिचालित की जा रही सभी स्पेशल मेल/एक्सप्रेस गाडिय़ों का परिचालन जारी रहेगा।

error: Content is protected !!