• Fri. Oct 9th, 2026

शहर में आये तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज

BySurendra Jain

Jun 21, 2020

रतलाम। जिले में कोराना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार रात को रतलाम में तीन लोगो की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। संक्रमित का उपचार मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। पॉजिटिव आये तीन में से दो लोग पूर्व पॉजिटिव के कांटेक्ट है।
जी एम सी रतलाम से मिली जानकारी के अनुसार शहर में 3 सैंपल पॉजिटिव आये हैं। पॉजिटिव आये मरीजों में 1- फीवर क्लिनिक से निवासी बड़ी सीतला माता तथा 2 मरीज पूर्व पॉजिटिव के निकट कांटेक्ट निवास लक्ष्मणपुरा एवं जवाहर नगर से है। अभी आये पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 137 हो चुकी है। वही डिस्चार्ज मरीजों की कुल सख्या 109 हो चुकी है। वर्तमान में जिले में कुल 22 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव है।

error: Content is protected !!