खबर पक्की : रतलाम। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। अन्य क्षेत्रों से भी संक्रमित के आने का क्रम शुरू हो चुका है। रात को 20 लोग पॉजिटिव आए। जो कि जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। हालांकि पुराना क्षेत्र से भी संक्रमित आ रहे हैं।
जनसंपर्क विभाग ने बताया कि देर रात मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट के अनुसार 20 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिनमें 11 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमित कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं फीवर क्लीनिक के माध्यम से सामने आए हैं। 20 संक्रमित में से 5 जावरा, 5 नाहरपुरा, 1 अरिहंत परिसर, 1 लक्ष्मणपुरा, 1 मोमिनपुरा, 6 नयापुरा हाट रोड, 1 बिलपांक हैं। अधिकतर पूर्व से पॉजीटिव के निकट कांटेक्ट से है तो कुछ फीवर क्लीनिक से मिले है। सभी का स्वास्थ्य स्थिर है। ताजे की मिले संक्रमित के आधार पर अन्य कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है
क्षेत्र में भी फैला कोरोना संक्रमण, 20 नए पॉजीटिव का धमाका
