खबर पक्की : 14 जून रतलाम। रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी के निर्देशन में एवं आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एम.एल. मांडरे के नेतृत्व में दिनांक 13.06.2020 को ग्राम ईसरथूनी में अभियुक्त रघु पिता धूल जी, मुकेश पिता सोमनाथ एवं नामली में विजयेन्द्रसिंह पिता वीरेन्द्रसिंह तीनों के यहां से कुल देशी-विदेशी मदिरा, देशी मदिरा प्लेन के 50 पाव, विदेशी मदिरा व्हिस्की रायल बार के 38 पाव एवं लेमाउण्ट केन बियर के 19 अद्धे जप्त कर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 1) के तहत आबकारी उप निरीक्षक हरेन्द्रसिंह घुरैया ने प्रकरण कायम किये। इस प्रकार तीनों प्रकरण में जप्त मदिरा की बाजार भाव से कीमत 10,340/- है।
इस कार्यवाही को आबकारी उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल, आरक्षक संतोष नेका,भगवती सोलंकी एवं ममता निमामा का विशेष योगदान रहा।
आबकारी आयुक्त की कार्यवाही, तीन जगहों से अवैध शराब की जब्त
