• Wed. Aug 5th, 2026

5 और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती

BySurendra Jain

Jun 11, 2020

रतलाम। रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से गुरुवार को पांच और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती।
हॉस्पिटल से जब स्वस्थ होकर मरीज बाहर निकले तो मौजूद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों का स्वागत अभिनंदन किया गया। मरीजों ने बताया कि हॉस्पिटल में उनकी बेहतर देखभाल की गई। स्टाफ का व्यवहार बेहद मधुर रहा, उचित उपचार तथा अच्छे व्यवहार एवं देखभाल के कारण वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं। गुरुवार को स्वस्थ होने वाले कोरोना मरीजों में ग्राम मावता का 27 वर्षीय युवक, लोहार रोड रतलाम का 34 वर्षीय युवक एवं 62 वर्षीय महिला, दीनदयाल नगर का 27 वर्षीय युवक तथा शेरानीपुरा की 53 वर्षीय महिला सम्मिलित है।

You missed

error: Content is protected !!