• Wed. Aug 5th, 2026

स्ट्रांग रूम में बैंककर्मी ने खुद को गोली मारी

BySurendra Jain

Jun 11, 2020

रतलाम। शहर में आज एक बैंक के एक कर्मचारी ने खुद को गोली मार ली। कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पॉवर हाउस रोड पर एक मार्केट की दूसरी मंजिल पर स्थित इंडियन बैंक के एक कर्मचारी (आफिस बाय) ने खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आफिस बाय 35 वर्षीय लोकेंद्रसिंह ने लंच के बाद खुद को स्ट्रांग रूम में बंद कर लिया और वहां रखी गार्ड की बंदूक सें खुद को गोली मार ली। घटना 3.20 से 4 बजे के बीच की बताई जाती है। सीएसपी हेमन्त चौहान ने बताया कि लोकेंद्र के गोली मारने के करणो का पता नही चला है। मामले की जांच की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!