• Wed. Aug 5th, 2026

रतलाम में कोरोना विस्फोट, 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

BySurendra Jain

Jun 10, 2020

रतलाम । रतलाम मेडिकल कॉलेज से 200 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे 24 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। नए मरीजो में 13 नयापुरा कंटेंमेंन्ट से है जो पूर्व में आये पॉजिटिव के निकट कांटेक्ट है जिनको कांटेक्ट ट्रेसिंग से खोजा गया था । 4 जावरा के कंटेंमेंन्ट एरिया गाड़ीखाना से है जो पूर्व के पॉजिटिव के निकट कांटेक्ट हैं । 3 जावरा कुम्हारिपुर निवासी है जो अहमदाबाद से वापस आये यात्री हैं जिन्हें पूर्व से क्वारंटाइन किया गया था , इसलिए नया कनेटमेंट एरिया नही बनेगा । 2 मरीज पीएनटी कॉलोनी रतलाम के निवासी हैं , तथा 2 नाहरपुरा के निवासी हैं । इस तरह नए पॉजिटिव मरीजो में 11 महिला तथा 13 पुरुष है । रात साढ़े 10 बजे आई 61 पॉजिटिव मरीजो की संख्या रात साढ़े 12 बजे आई 24 नए मरीजो के बाद बढ़ कर 85 पॉजिटिव मरीजो पर पहुंच गई है ।

You missed

error: Content is protected !!