• Wed. Aug 12th, 2026

टीम 21 एनसीसी की कोरोना युद्ध में सहभागिता”

BySurendra Jain

Jun 4, 2020

खपर पक्की : रतलाम। 21, एम.पी. बटालियन एन.सी.सी. रतलाम के समस्त एनसीसी कैडेट्स कर्नल एच. पी. एस. अहलावत के नेतृत्व में इस कोरोना युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। वे अपना योगदान प्रशासन के साथ ट्रैफिक कंट्रोल, दवाई एवं खाद्य सामाग्री वितरण और जनमानस में कोरोना महामारी के प्रति जागरूकता फैलाने में कर रहे है। डॉ. रीना रवि मालपानी अपनी कलम से कर्नल अहलावत एवं समस्त एन.सी.सी. कैडेट्स के प्रति अपनी कृतज्ञता को कुछ पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त कर रही है:-
टीम 21 एनसीसी की कोरोना युद्ध में सहभागिता”
विश्वव्यापी कोरोना विषाणु का महायुद्ध, एनसीसी कैडेट्स निभा रहे अपना योगदान प्रबुद्ध।
युद्ध मैदान में है निरंतर डटें, देश के विभिन्न भागों में है बटें।
कोरोना संक्रमण की निर्णायक लड़ाई, कर्नल अहलावत के निर्देशन में सबने कोरोना योद्धा की भूमिका है निभाई।
वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम, एनसीसी कैडेट्स देते हर मुश्किल कार्य को अंजाम।
पुलिस प्रशासन के साथ दे रहे सेवा अविराम, देशभक्ति के कार्य में ये नहीं देखते आराम।
पुलिस के साथ तैनात है एनसीसी जवान, देश की मुसीबत में थामे है कमान।
राहत सामाग्री को पहुँचाते चहु ओर, विपदा की घड़ी में भूल गए घर का छोर।
पुलिस के साथ किया ट्रैफिक कंट्रोल, जनमानस को समझाया जीवन का मोल।
प्रशासन के साथ किया भोजन का वितरण, एकता और अनुशासन के साथ लड़ रहे कोरोना का रण।
दवाई वितरण में देते अनवरत सहयोग, भरी दुपहरी में शहर के हर चौराहे पर करते कर्मयोग।
डेटा प्रबंधन का भी उठाया बीड़ा, संकट के समय समझी देश की पीड़ा।
कर्नल अहलावत के कैडेट्स करते स्थानीय प्रशासन की मदद निर्भीक, धूप गर्मी से आहत भी न हुए तनिक।
कोरोना हॉटस्पॉट पर भी संभाले है कमान, जनता को दे रहे सोशल डिस्टेन्सिंग का ज्ञान।
समाज की सुरक्षा का जिम्मा है उठाया, शासन के निर्देशों से जनमानस को अवगत कराया।
कर्नल अहलावत के कैडेट्स सेवा भाव से जीत रहे दिल, 2020 का यह समय कैसा है मुश्किल।
आवश्यक वस्तुओं को जरूरतमंदो तक पहुँचाया, कोरोना मुक्त भारत बनाने को अपना लक्ष्य बनाया।
सोशल मीडिया के माध्यम से भी कर रहे जागरूक, कोरोना विषाणु पर निशाना साधे है अचूक।
कर्नल अहलावत के कैडेट्स एकजुट होकर निभा रहे सेवाधर्मिता, कोरोना युद्ध में इनकी भी है निर्णायक सहभागिता।“`

—डॉ. रीना रवि मालपानी—

error: Content is protected !!