रतलाम। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं में वर्षा के प्रभाव तथा रखरखाव का निरीक्षण करने के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, जिला आपूर्ति अधिकारी विवेक सक्सेना, महाप्रबंधक सहकारी बैंक आलोक जैन तथा अन्य अधिकारी विभिन्न केंद्रों पर पहुंचे। अधिकारियों ने गेहूं के उठाव एवं भंडारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।
