खबर पक्की: 1 जून रतलाम, लगभग 70 दिनों से घरों में कैद मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए खुशखबरी आ ही गई। कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा बताया गया कि मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है मॉर्निंग वॉक करते हुए मास्क लगाएं व सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर का उपयोग करते रहे। लेकिन मॉर्निंग वॉक करने वाले एक जगह इकट्ठा होकर भीड़ नहीं करें और कार्यक्रम आदि आयोजित नहीं करें इस संदर्भ में स्टेडियम के सामने स्थित रोटरी गार्डन के व्यवस्थापक रोटेरियन रमेश पीपाड़ा ने बताया कि रोटरी गार्डन को 3 जून से मॉर्निंग वॉक वालों के लिए खोल दिया जाएगा उन्होंने बताया कि हर्बल जूस सेंटर भी चालू कर दिया जाएगा लेकिन सभी घूमने वालों से निवेदन है कि सोशल डिस्टेंसिंग वह मास्क का उपयोग जरूर करें ताकि कोरोना जैसी महामारी को रोका जा सके।
