• Sun. Sep 20th, 2026

इप्का लेबोरेट्रीज द्वारा सिविल अस्पताल के चिकित्साकर्मियों को पीपीई किट व एन-95 मास्क भेंट किए

BySurendra Jain

May 14, 2020

खबर पक्की : रतलाम। जीवन रक्षक दवाईयों का उत्पादन करने वाली कंपनी इप्का लेबोरेट्रीज लि. द्वारा शहर और निकटतम गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार से संबंधित विभिन्न प्रकार की समाज कल्याण गतिविधियां संचालित की जाती रही है। 13 मई को रतलाम शहर के सिविल अस्पताल के सभी चिकित्साकर्मियों को कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु अति आवश्यक पीपीई किट एवं एन-95 मास्क, फेस शील्ड आदि भेंट की गई।
जिसमें इप्का प्रबंधन की और से यूनिट हैड राहुल प्रधान, वाईस प्रेसीडेंट दिनेश सियाल, जनरल मैनेजर एच.आर. नीरज सक्सेना, एजीएम एच.आर. बलराम शर्मा एवं कंपनी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!