• Sun. Sep 20th, 2026

अधिकारियों को जूतों से मार कर ठीक करूंगा: भाजपा विधायक

BySurendra Jain

May 14, 2020

खबर पक्की: 13 मई महोबा उत्तर प्रदेश, विधायक ने अधिकारियों को दी जूतों से मारने की धमकी विधायक ब्रजभूषण राजपूत
गेंहू खरीद में कमीशन मांगने पर भड़के विधायकबोले- अब जूतों से मारकर अधिकारियों को करूंगा ठीक
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक बृज भूषण राजपूत ने अधिकारियों को जूतों से मारने की धमकी दी है। इससे पहले विधायक ने महोबा जिले के डीएम, एसपी को अनाड़ी, चोर और दलाल कह कर हड़कंप मचा दिया था। अब उन्हें जूतों से मारने की सरेआम धमकी दे दी।

दरअसल, दो दिन पहले विधायक ब्रजभूषण राजपूत भेष बदल कर गेंहू खरीद केंद्र पहुंचे थे और अपनी फसल बेचने की बात कही। इस पर खरीद केंद्र प्रभारी ने कमीशन मांगा। गेंहू खरीद में कमीशन लिए जाने का विधायक ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। उसी स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए विधायक ब्रजभूषण राजपूत काफी उत्तेजित हो गए।

error: Content is protected !!