• Mon. Sep 21st, 2026

कंटेनमेंट से बहुत जल्द मुक्त होगा नजरबाग क्षेत्र का अधिकांश कंटेनमेंट एरिया आज रात या कल हो सकते हैं आदेश

BySurendra Jain

May 11, 2020

खबर पक्की: 11 मई रतलाम नजरबाग और लंबी गली के लोगों को लगभग 50 दिन पूरे होने आ रहे हे घरों में नजरबंद होते होते इस कारण बढ़ते असंतोष को देखते हुए और स्वास्थ्य विभाग से मिली नई गाइडलाइन के प्रकाश में जिला प्रशासन द्वारा मोचीपुरा कंटेनमेंट क्षेत्र के अंतिम पाए गए कोरोना मरीजों के क्षेत्र को बैरिकेडिंग द्वारा प्रतिबंधित जोन बनाया जाकर काफी सारी आबादी को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया जाएगा इसी सिलसिले में कल जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त क्षेत्र का दौरा किया गया था। जिला प्रशासन के सूत्रों से पता चला है कि इस बारे में कार्रवाई प्रारंभ हो गई है और कार्रवाई पूरी होते ही एक बड़ी आबादी को कंटेनमेंट से बाहर कर दिया जाएगा और सिर्फ प्रभावित इलाके को ही प्रतिबंधित कंटेनमेंट जोन में रखा जाएगा इसी तारतम्य में इस क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है इसी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई की जाएगी यदि सब कुछ सामान्य रहा और कोई अनहोनी नहीं हुई तो आज रात तक या कल सुबह तक उक्त आदेश जारी हो सकते है। पर कंटेनमेंट से मुक्त होने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए जरूरी सावधानियां बरतना होगी।

You missed

error: Content is protected !!