खबर पक्की :10 मई रतलाम, जिले के समस्त नगरी निकायों की हेयर सैलून ब्यूटी पार्लर स्पा और पान गुटके की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें 11 मई को सुबह 9:00 से शाम को 5:00 बजे तक खोली जा सकेगी तथा ग्रामीण क्षेत्र की दुकाने प्रातः 7:00 बजे से 3:00 बजे तक खोली जा सकेगी किंतु रतलाम शहर की दुकानें पूर्व की तरह बंद रहेगी। साथ ही जहां-जहां कंटेनमेंट एरिया है वहां की शॉप भी बंद रहेगी। साथ ही दुकानदारों और उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए नियमों का पालन करना होगा। बिल्डिंग मटेरियल ऑटो पार्ट्स पेंट्स एंड प्लाईवुड की दुकानों के खुलने का समय सुबह 11:00 से शाम को 5:00 बजे तक का रहेगा और उनको बिजनेस होम डिलीवरी आधार पर करना होगा उपभोक्ता शॉप पर नहीं आ पाएंगे।
