खबर पक्की: 4 मई भोपाल, पिछले डेढ़ डेढ़ महीने से परेशान मजीरा प्रेमियों के लिये आखिर सरकार की तरफ से राहत भरी खबर आ ही गई। वाणिज्य कर विभाग की तरफ से आज जारी आदेश के अनुसार ऑरेंज जोन में आने वाले जिलों में शराब दुकानों को खोलने और संचालन की अनुमति दे दी गई है लेकिन नियमों का पालन करना होगा। उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ महीने से चलते लॉक डाउन के कारण मदिरा प्रेमियों को शराब दुगने दामों में ब्लैक में खरीदना पड़ रही थी और यही कारण है कि ब्लैक और अवैध जहरीली शराब के कारण जिले में 10 लोगों की मृत्यु होने के उपरांत सरकार को आज यह फैसला लेना ही पड़ा क्योंकि जिन्हें दिन प्रतिदिन पीने की आदत है वे तो इसके बिना रह ही नहीं सकते। दुकाने बंद होने से ठेका लेने वाले को भी घाटा हो रहा था और सरकार को भी हजारों करोड़ का राजस्व का नुकसान हो चुका था इस कारण मजबूरी में ही सही सरकार को दुकान खोलने का आदेश जारी करना पड़ा।
