कोलकाता। मौत का पर्याय बन चुके ब्लू व्हेल गेम ने भारत में एक ओर बच्चें की जान ले ली है। यह घटना पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में हुई है। 10 वीं कक्षा के इस छात्र ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या ली। इससे पहले मुंबई में एक बच्चा बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर चुका है जबकि इंदौर में एक अन्य बच्चें ने भी आत्महत्या की कोशिश की है।
मिदनापुर जिले में रहने वाले छात्र अनकन के पिता गोपीनाथ के अनुसार वह शनिवार को स्कूल से घर पहुंचा और इसके बाद कंप्यूटर पर गेम खेलने लगा। मां ने खाने का पूछा तो वह नहाने के लिए बाथरूम में चला गया, इसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं निकला। परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा भीतर बेटे की लाश पड़ी थी। पुलिस ने अनकन के दोस्तो से भी पूछताछ की, उन्होंने बताया कि अनकन ब्लू व्हेल चैलेंज गेम खेल रहा था। गौरतलब है कि इस जानलेवा गेम के कारण दुनियाभर में अब तक 250 से ज्यादा बच्चें आत्महत्या कर चुके है, भारत में आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले मुंबई में रहने वाला मनप्रीत इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर चुका है।
