• Tue. Aug 4th, 2026

जेडीयू संसदीय दल के नेता पद से हटाए गए शरद यादव

BySurendra Jain

Aug 12, 2017

 

नई दिल्ली। बिहार में जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। नीतिश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की सजा के तौर पर शरद यादव को राज्यसभा में संसदीय दल के नेता की कुर्सी से हटा दिया गया है। संसद में अब जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह नेता होंगे। जेडीयू के प्रतिनिधि मंडल ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वैकेया नायडू से मुलाकात कर संसदीय दल का नया नेता चुने जाने की जानकारी दी।

गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस और राजद का साथ छोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने के नीतिश कुमार के फैसले के बाद से ही जेडीयू में दो धड़े बन गए है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव इस फैसले के खिलाफ है। शुरूआत में माना जा रहा था कि नीतिश कुमार के माध्यम से शरद यादव को एनडीए सरकार में कोई मंत्री पद देकर मना लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शरद यादव बिहार के विभिन्न स्थानों पर अपनी ही पार्टी की प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ बिहार में लगातार रैलियां कर रहे है, उनके इस कदम के बाद ही जेडीयू ने उन्हें संसदीय दल के नेता पद से हटाने का फैसला किया गया।

 

You missed

error: Content is protected !!