• Mon. Sep 21st, 2026

किशन सिघाड़ का कलेक्टर को पत्र सीधे किसानों के माध्यम से विक्रय हो सब्जी, मैजिक वाले बेच रहे हैं गुटखा तंबाकू और विमल पाउच

BySurendra Jain

Apr 20, 2020

खबर पक्की: 20 अप्रैल रतलाम, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष किशन सिंघाड़ ने आज कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है की रतलाम शहर में कोविड-19 वायरस के चलते रतलाम शहर को पूरी तरह से लॉक डाउन किया गया है जिससे आम जनता एवं शहर वासियों को सभी प्रकार की खाद्य सामग्री को लेकर परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है खाद्य सामग्री एवं सब्जी विक्रेता का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किसी एक पार्टी के हाथ सौंप रखा है। और मैजिक वाहन द्वारा लोगो तक सब्जी एवं अन्य फल फ्रूट सब्जी विक्रेताओं या किसानों के माध्यम से नहीं किया जा रहा है ये कार्य भाजपा नेता एवं पार्षद एव पूर्वं पार्षद तथा उनके सगे संबंधियों द्वारा किया जा रहा है। जो कि अनैतिक है इस कारण जहां एक और जनता पर मार पड़ रही है वहीं किसानों का भी नुकसान हो रहा है।अतः यह कार्य सीधे रूप से किसानों एव छोटे सब्जी विक्रेताओं को ठेला गाड़ी उपलब्ध कराकर किया जावे क्योंकि मैजिक वाले किसानों से कम दाम पर सब्जी खरीद कर आम जनता को महंगे भाव में बेच रहे हैं इस महामारी के समय में आम जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं ऐसे में लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है छोटे किसान और छोटे सब्जी विक्रेताओं के माध्यम से सुरक्षा किट के साथ सब्जियों का विक्रय किया जाएगा तो बेहतर रहेगा। जिससे कि मैजिक वालों द्वारा अनैतिक रूप से बीड़ी सिगरेट एवं विमल पाउच गुटखा बेचने वालो पर भी पाबंदी लगेगी।

error: Content is protected !!