• Mon. Sep 21st, 2026

पीसीआर मशीन रतलाम मेडिकल पहुंची, जल्द शुरू होंगे कोरोना टेस्ट-काश्यप

BySurendra Jain

Apr 18, 2020

रतलाम,18 अप्रैल। विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में पीसीआर (पॉली मरेज चेन रिएक्शन टेस्टिंग) मशीन आ गई है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा स्टाफ भर्ती के साक्षात्कार भी शनिवार को गए है, जिसके नियुक्ति आदेश एक-दो दिन में जारी हो जाएंगे।
श्री काश्यप के अनुसार मशीन आगमन के साथ अब जल्द ही रतलाम में टेस्टिंग का कार्य शुरू होगा।
कॉलेज प्रबंधन से उन्हें मशीन स्थापना के लिए जरूरी कार्य एक-दो दिन में पूरा कर लेने का भरोसा दिलाया है। कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को टेस्टिंग का प्रशिक्षण देने के लिए  एम्स के निदेशक से बात की है। उनके अनुसार कॉलेज प्रबंधन लगातार आरटी पीसीआर मशीन के आपूर्तिकर्ता के संपर्क में हैं। आपूर्तिकर्ता ने व्यक्तिगत रूप से मशीन स्थापना और प्रशिक्षण का दल जल्द भेजने का आश्वासन दिया है। श्री काश्यप ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए इसकी जांच को सरल एवं सुगम करना आवश्यक था। इसलिए मेडिकल कॉलेज को सुविधा सम्पन्न किया जा रहा है। रतलाम में जांच आरंभ होने पर शहरवासी महानगरों पर निर्भर नहीं रहेंगे।

error: Content is protected !!