• Mon. Sep 21st, 2026

रतलाम सराफा द्वारा कोरोना से निबटने के लिए ढाई लाख की राशि दी

BySurendra Jain

Apr 12, 2020

खबर पक्की: 11 अप्रैल रतलाम, रतलाम सराफा एसोसिएशन द्वारा विश्वव्यापी कोरोना महामारी के मद्देनजर सर्वजन हिताय की भावना के मद्देनजर कोरोना फंड का गठन किया गया ।
सभी व्यापारियों , दलाल बंधुओं एवं कारीगरों द्वारा इस कार्य में मुक्त हस्त से दान दिया गया । सर्राफा एसोसिएशन द्वारा इस फंड के माध्यम से रतलाम की आम जनता को एवं कोरोना के विरुद्ध जो लोग जंग लड़ रहे हैं उनकी मदद के लिए इस फंड का सदुपयोग किया जा रहा हैं , साथ ही यह मूल भावना रखी गई कि रतलाम का पैसा रतलाम के ही उपयोग में आए।
इस फंड के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए की राशि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की प्रेरणा से एवं ₹100000 की राशि एसपी गौरव तिवारी की प्रेरणा से यानी 2.5 लाख रुपये की राशि सरकारी अस्पताल में एवं शहर की आम जनता एवं पुलिस प्रशासन को कीट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के लिए प्रदान की गई ।
सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने रतलाम सराफा की इस पहल की सराहना की साथ ही अपील भी करी कि और भी सामाजिक संस्थाओ को इस कार्य का अनुसरण करना चाहिए ।
इस मौके पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट, सचिव रामबाबू शर्मा , कांतिलाल छाजेड़ , संजय छाजेड़ , विशाल डांगी , विनोद मूणत , कीर्ति बड़जात्या , ज्ञानचंद सराफ , शरद पावेचा , रवि मोठीया , रवि कटारिया , अनिल पुरोहित , राकेश सकलेचा , राजेश शर्मा , राजेंद्र शर्मा , भगवान दासजी पोरवाल सहित अन्य सर्राफा व्यवसाई मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!