• Wed. Aug 5th, 2026

UP प्रशासन का अमानवीय चेहरा : बरेली पहुंचे मज़दूरों पर किया गया Disinfectant का छिड़काव, फिर घर भेज दिया

BySurendra Jain

Mar 30, 2020

खबर पक्की: बरेली 30 मार्च, दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में एक ओर कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा मंडरा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर संवेदनहीनता से जुड़ी खबरें भी खूब देखने और सुनने को मिल रही हैं. प्रशासन के अमानवीय चेहरे का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है। यहां कर्मचारियों ने दूसरी जगहों से आए बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को सैनिटाइज करने का अनोखा तरीका ईजाद किया है। सभी को जमीन पर बैठाकर उनको डिसइंफेक्ट किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सामने आया है, फिलहाल प्रशासन की ओर से अभी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश प्रशासन का अमानवीय चेहरा बरेली जिले में देखने को मिला, जहां दिल्ली, हरियाणा, नोएडा से आए सैकड़ों मजदूरों, महिलाओं और छोटे बच्चों को जमीन पर बैठाकर उनके ऊपर डिसइंफेक्ट दवाई का छिड़काव किया गया। जिसके बाद बहुत सारे बच्चों ने अपनी आंखों में जलन की शिकायत की। इनके ऊपर डिसइंफेक्ट का छिड़काव कर इन्हें अपने घर भेज दिया गया। आंखों में जलन की शिकायत के बावजूद किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।

You missed

error: Content is protected !!