• Wed. Aug 5th, 2026

लॉकडाउन के बाद पलायन पर केंद्र सख्त, कहा- सील करें राज्यों की सीमाएं

BySurendra Jain

Mar 29, 2020

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के बीच भारत में जारी लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में मजदूर शहर छोड़कर गांव जाने को मजबूर हैं। हाइवे व सड़कों पर बड़ी संख्या में मजदूरों के पैदल जाने पर जहां महामारी के और फैलने की आशंका है, वहीं केंद्र सरकार ने राज्यों को को निर्देश दिया है कि वो सुनिश्चित करें कि दूसरे शहरों में लोगों की आवाजाही न हो।
केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि जो लोग भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक जगह से दूसरी जगह गए हैं, उन्हें कम से कम 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाए। यह निर्देश सभी राज्य सरकारों को जारी कर दिया गया है। उनके लिए खानपान की व्यवस्था भी की जाए और उनके वहां रहने के लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएं। लेकिन इस बीच देखा गया है कि प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं।
राज्यों सरकारों को सीमाएं सील करने के निर्देश
केंद्र की ओर से सभी राज्यों सरकारों को सीमाएं सील करने के लिए कहा गया है। सभी राज्यों को यह भी निर्देश दिया गया है कि हाइवे पर भी किसी तरह का आवगमन नहीं होना चाहिए। जरूरतमंदों को खाना और रहने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही नोटिस में यह भी साफ तौर पर कहा गया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोगों को कम से कम 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करके निगरानी की जाए।
मजदूरों को उनकी मेहनत का पैसा समय से मिलता रहे
इसके साथ ही सभी राज्यों को इस बात का भी निर्देश दिया गया है कि मजदूरों को उनकी मेहनत का पैसा समय से मिलता रहे और इसमें कोई कटौती नहीं होने पाए। किसी भी मजदूर से इस समय घर का किराया न मांगा जाए। जो लोग छात्रों और मजदूरों से कमरा या घर खाली करने के लिए कहते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

You missed

error: Content is protected !!