• Sun. Sep 20th, 2026

काश्यप ने बधाई देकर की संयम की अपील

BySurendra Jain

Mar 23, 2020

रतलाम,23 मार्च। विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनने पर समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवम प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कोरोना के कारण इस खुशी के अवसर पर सयंम रखने और अपनी खुशी सोश्यल मीडिया के माध्यम से ही ज़ाहिर करने का आव्हान करते हुए उनसे अपील की है कि वे एकत्रीकरण व फटाकों से बचे।

error: Content is protected !!