• Thu. Aug 6th, 2026

प्रधानमंत्री मोदीजी के जनता कर्फ्यू की मुहिम को लेकर खण्डवा जिले की जनता का मिला पूरा समर्थन

BySurendra Jain

Mar 22, 2020

खण्डवा से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
खण्डवा-पूरे विश्व मे जहां कोरोना वायरस का भय व्याप्त है। तो वहीं भारत की जनता को इस जानलेवा संक्रमण से बचाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनता की सुरक्षा के लिए विशेष आव्हान पर एकदिवसीय जनता कर्फ्यू का पालन पूरे देश सहित खंडवा शहर सहित कई जिलो में भी भारी समर्थन देखने को मिला।
खण्डवा शहर के रोजाना ही भीड़ भाड़ से मशहूर रहने वाले क्षेत्र बॉम्बे बाजार, स्टेशन रोड, जलेबी चौक,कुम्हार बेड़ा,बड़ा बम,बुधवारा,रेल्वे स्टेशन,मुख्य बस स्टैंड जैसे क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए किये गए आव्हान का माकूल असर खंडवा में भी देखने को मिला। यहां खंडवा वासियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को अपना समर्थन देते हुए अपने घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे। वहीं खंडवा जिला प्रशासन के निर्देश पर लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई, एवं संचार व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए गए थे। जिसे संबंधित अधिकारी,कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया।हम सभी दर्शकों को बता दें कि खंडवा जिले में अभी तक कोरोना वायरस से ग्रसित कोई भी संक्रमित रोगी नहीं मिला।

You missed

error: Content is protected !!