शाजापुर। लालघाटी पुलिस थाना क्षेत्र के बायपास रोड पतोली पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद उनमें आग लग गई। हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए, जबकि दो लोग घायल हो गए। देर रात तक पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी अनुसार एक ट्रक में अंगूर की पेटियां भरी थीं जबकि दूसरे ट्रक में मुर्गे-मुर्गी थे। सूचना पर कोतवाली टीआई अजीत तिवारी, लालघाटी थाना प्रभारी अनिल मालवीय, यातायात थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और व्यवस्था को संभाला।
नगर पालिका की दो दमकल वाहन पहुंचे और मशक्कत के बाद आग बुझाई। शुरुआत में एक व्यक्ति की मौत की बात सामने आई थी, किं तु आग बुझने के बाद एक ट्रक में दो लोग फंसे होने की जानकारी सामने आई। मशक्तत के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से खींच कर फंसे हुए युवकों को निकाला गया। ये दोनों ट्रक में फंस गए थे और आग लगने से जिंदा जल गए। फिलहाल मृतकों के नाम आदि की जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
अंगूर लूटने लगे लोग, मशक्कत के बाद हटाया
हादसे में जहां पांच लोगों की जान चली गई और सैकड़ों मुर्गे-मुर्गी जिंदा जल गए, वहीं मौके पर मौजूद कई लोग हादसे को भूल अंगूर लूटने और खाने में लगे रहे। इन्हें हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बावजूद इसके कई युवक अंगूर उठाकर खाते रहे। हादसे के बाद जले हुए ट्रकों को हटाने के लिए दो क्रेन काफी देर तक मशक्कत करती रही।
बायपास पर ट्रकों की टक्कर के बाद आग लगी, पांच जिंदा जले, दो घायल
