• Tue. Oct 13th, 2026

नदी पुनर्जीवन एवं जल जीवन मिशन के संबंध में बैठक आयोजित

BySurendra Jain

Mar 7, 2020

रतलाम। जिला पंचायत सीईओ संदीप केरकेट्टा के मार्गदर्शन में नदी पुनर्जीवन के लिये किये जा रहे कार्यो और किये जाने वाले कार्यो के सम्बंध में रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अनूप मिश्रा ने जल संरक्षण व संवर्धन में नदी पुनर्जीवन की उपयोगिता व उद्देश्य के बारे मे विस्तार से बताया। साथ ही उनसे जुड़ी संरचनाओं की जानकारी सेटेलाइट मेप के माध्यम से दी।
बैठक में जल शक्ति मंत्रालय के कार्यक्रम जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर किये जाने वाले कार्यो की चर्चा की गई और बताया गया कि भूजल स्तर गिरने की वजह से जल स्त्रोत बन्द हो जाते हैं जिससे पेयजल समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे ग्रामों का चयन कर उसमें रिचार्जिंग संरचनाएं बनाने के लिए कार्य हो।
बैठक में आईडब्ल्यूएमपी के भूपेंद्र पंडया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री सुखराम मईड़ा, जिला सलाहकार आनंद व्यास, उपयंत्री विजय शर्मा, इरफान अली, ग्रामीण यांत्रिकी के सहायक यंत्री राजेन्द्र चतुर्वेदी, अभिषेक पंवार, सोनी, परियोजना अधिकारी सोहनसिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!