• Tue. Oct 13th, 2026

इप्का लेबोरेटरीज में 49 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया

BySurendra Jain

Mar 5, 2020

रतलाम। जावरा-लेबड़ फोरलेन स्थित इप्का लेबोरेटरीज में 49 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम लक्ष्मी गामड़ मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वागत भाषण इंद्रसेनसिंह ने दिया। सभी कर्मचारियों को नीरज सक्सेना द्वारा सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। एसडीएम गामड़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सभी कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही कंपनी द्वारा सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राहुल प्रधान, दिनेश सियाल, मनोज मित्तल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुरक्षा से संबंधित कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विजेताओं को एसडीएम गामड़ ने पुरस्कृत किया। साथ ही सुुरक्षा के साधनों की जानकारी के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका लाभ सभी कर्मचारियों ने लिया। संचालन अलक्षेंद्र व्यास ने किया। आभार देवेंदरसिंह ने माना।

You missed

error: Content is protected !!