रतलाम। रोड पर दिन भर सब्जी की दुकाने लगी रहने से शहर की यातायात व्यवस्था बेहाल हो रही है। रोड पर सुबह 10 बजे तब ही सब्जी की दुकाने लगाने दी जाए। शहर में कुछ और सब्जी मार्केट तैयार किए जाए।
यह बात पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कलेक्टर रुचिका चौहान को पत्र लिखकर कहीं । उन्होंने कहां शहर के मुख्य बाजार सुबह 10-11 बजे तक खुलते हैं इसलिए रोड पर लगने वाली सब्जी की दुकाने 10-11 बजे तक लगाने दी जाए । इसके बाद दुकानदार ठेलो पर घूम कर सब्जी बेचे तो रोड के आस पास सब्जी की दुकानें लगने से होने वाली परेशानियां खत्म हो सकेगी। साथ ही सैलाना बस स्टैंड स्थित थोक सब्जी मंडी, छत्री पुल के पास खाली पड़ी जमीन, हरमाला रोड स्थित फूल मंडी, अमृत सागर तालाब गार्डन के सामने, जवाहर नगर में रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के पास विद्या खेड़ी में वृद्धा आश्रम के पास, सब्जी मंडी बनाई जाए तो समस्या में सुधार आएगा।
रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी को लेकर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने कलेक्टर को लिखा पत्र
