• Tue. Oct 13th, 2026

अफीम तस्करी के आरोपी ने लगाई फांसी

BySurendra Jain

Mar 1, 2020

रतलाम। जिले के बिलपांक थाने में बंद अफीम तस्करी के आरोपी अवतार सिंह निवासी पंजाब हालमुकाम जावरा की फांसी लगाने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे अफीम तस्करी के मामले में हिरासत में लिया गया था। उसने सांफे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अवतार सिंह का इंदौर-नीमच हाईवे (जावरा- लेबड फोरलेन) पर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर ‘गिल पंजाबी’ से नाम एक ढाबा है। ढाबे पर अफीम होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस दल ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात 12:30 से 1:00 के बीच दबिश देकर उसे हिरासत में लिया था।
उसके पास कुछ अफीम पाई गई थी और उसे थाने लाकर एक कमरे में बंद किया गया था। उसने रात में साफे से फांसी लगा ली। सुबह पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी, एसपी इंद्रसिंह बकरवार, ग्रामीण एसडीओपी मान सिंह चौहान आदि पुलिस अधिकारी थाने पर पहुंचे और जांच शुरू की। रविवार सुबह 11:30 बजे तक थाने पर ही जांच जारी थी। पुलिस के अनुसार अवतार सिंह मादक पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से लिप्त था उसके खिलाफ राजस्थान के गंगधार थाने में दो, उज्जैन जिले के तराना में एक और जावरा के एक थाने पर भी एनडीपीएस का मामला पहले से दर्ज है। उसने फांसी क्यों लगाई इसकी जांच की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!