रतलाम। एक होटल व्यवसायी की पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही औद्योगिक पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरबड़ रोड स्थित जलसारा होटल के संचालक रमेश नाथानी की पत्नी सपना नाथानी 52 वर्षीय ने कस्तूरबा नगर निवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा महिला के पति के घर पहुंचने पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
होटल व्यवसायी की पत्नी ने की आत्महत्या
