• Tue. Sep 15th, 2026

अविवादित नामांतरण बंटवारे के प्रकरण 31 मार्च तक शत-प्रतिशत निराकृत करें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

BySurendra Jain

Feb 28, 2020

रतलाम। जिले के राजस्व अधिकारियों की एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 31 मार्च तक सभी अविवादित नामांतरण तथा बटवारा प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण कर दिया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, सभी एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नामांतरण बंटवारा प्रकरणों के निराकरण अभियान में बी 1 का वचन कैंप आयोजित कर किया जाए। इसके लिए ग्रामीणों को पूर्व से सूचित किया जाए। मृतकों के वारिसान का नामांतरण तथा रजिस्ट्री नामांतरण की प्रक्रिया भी तीव्र गति से की जाए। वसूली की समीक्षा करते हुए कलेक्टर द्वारा लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश तहसीलदारों को दिए गए। आरसीएमएस सॉफ्टवेयर पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा भी कलेक्टर द्वारा की गई।

error: Content is protected !!