खबर पक्की 26 फरवरी नई दिल्ली सीएए समर्थक और विरोधियों के बीच दिल्ली की हिंसा में पत्रकारों पर भी हमले हुए हैं एक पत्रकार की हालत गंभीर बताई जा रही है एडिटर्स गिल्ड गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी इसकी निंदा की है अगर देश में पत्रकारों पर भी सीधे हमले होने लग जाए तो समझना होगा कि हालात कैसे और किन स्थितियों में बन रहे हैं दिल्ली में हुई हिंसा में 1 पुलिस वाले सहित अभी तक 20 लोग मारे गए हैं 4 पत्रकार घायल हुए हैं। रतलाम का संपूर्ण पत्रकार जगत दिल्ली में पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा करता है और केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से हिंसा में घायल हुए पत्रकारों को उचित मुआवजा देने की मांग करता है और पत्रकारों को संपूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्वरित रूप से कदम उठाए जाने की अपेक्षा करता है।
