• Thu. Jul 30th, 2026

फरिदाबाद स्टेशन पर ब्लॉक के कारण रतलाम होकर गुजरने वाली 30 यात्री ट्रेनें प्रभावित होगी

BySurendra Jain

Feb 23, 2020

रतलाम।पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर जाने वाली कई ट्रेन उत्तर रेलवे के निजामुद्दीन – पलवल सेक्शन में फरिदाबाद स्टेशन पर ब्लॉक के कारण प्रभावित होगी। कुल 30 ट्रेन पर इसका असर हुआ है।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर जाने वाली कई ट्रेन उत्तर रेलवे के निजामुद्दीन – पलवल सेक्शन में फरिदाबाद स्टेशन पर ब्लॉक के कारण प्रभावित होगी। कुल 30 ट्रेन की गति पर इसका असर हुआ है। इनमे से 19 यात्री ट्रेन को रेलवे ने निरस्त कर दिया है। जबकि शेष को शॉर्ट ऑर्जिनेट किया गया है।
25 फरवरी तक कई ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट,
आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द
इन ट्रेन को कर दिया निरस्त
– मुंबई फिरोजपुर जनता एक्सपे्रस को 23 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।

– अमृतसर मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस को 25 व 26 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– निजामुद्दीन उदयपुर एक्सपे्रस को 25, 26 व 28 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।

– निजामुद्दीन अहमदाबाद गुजरात संपर्क क्रांति को 25 व 27 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– बांद्रा अमृतसर पश्चिम एक्सपे्रस को 24 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।

– उदयपुर निजामुद्दीन एक्सपे्रस को 24, 25, 27, 28 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– अहमदाबाद निजामुद्दीन गुजरात संपर्क क्रांति को 24 व 26 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।

– निजामुद्दीन बांद्रा गरीब रथ 26 से 28 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– बांद्रा निजामुद्दीन गरीब रथ 25 से 27 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।

– इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 व 29 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– बांद्रा निजामुद्दीन एक्सपे्रस को 29 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।

– इंदौर अमृतसर एक्सपे्रस को 28 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– इंदौर देहरादुन एक्सपे्रस को 29 फरवरी व 1 मार्च को निरस्त किया गया है।

– अमृतसर इंदौर एक्सपे्रस को 29 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– फिरोजपुर मुंबई सेंट्रल जनता को 29 फरवरी व 1 मार्च को निरस्त किया गया है।

– नई दिल्ली इंदौर ट्रेन को 27 व 29 फरवरी को निरस्त कर दिया गया है।
– निजामुद्दीन उदयपुर 29 फरवरी व 1 मार्च को निरस्त किया गया है।

– देहरादुन इंदौर 28 व 29 फरवरी को निरस्त रहेगी।
– निजामुद्दीन बांद्रा टर्मिनल ट्रेन 29 फरवरी को निरस्त रहेगी।
इन ट्रेन को किया गया शॉर्ट ऑर्जिनेट

– फिरोजपुर मुंबई सेंट्रल जनता एक्सपे्रस 24 से 28 फरवरी तक कोटा से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी।

– जम्मुतवी इंदौर एक्सपे्रस 26 फरवरी को भरतपुर से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी।
– मुंबई सेंट्रल फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस 24 से 26 व 28 कोटा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

– हरिद्वार बांद्रा एक्सपे्रस 27 फरवरी को सवाई माधोपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
– बांद्रा हरिद्वार एक्सपे्रस 26 फरवरी को सवाई माधोपुर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

– अमृतसर मुंबई गोल्डन टेंपल मेल 28 व 29 फरवरी को अलवर मथुरा होकर चलेगी।
– निजामुद्दीन त्रिवेंद्रम एक्सपे्रस 1 मार्च को 4.15 घंटे देरी से चलेगी।

– त्रिवेंद्रम निजामुद्दीन ट्रेन 28 फरवरी को 3.30 घंटे देरी से चलेगी।

error: Content is protected !!