• Thu. Aug 6th, 2026

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का इंदौर में जिला सम्मेलन संपन्न

BySurendra Jain

Feb 22, 2020

खबर पक्की : इन्दौर/मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ इन्दौर की बैठक प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरदजोशी की विशेष उपस्थिति में कल इन्दौर प्रेसक्लब परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में इन्दौर इकाई के निर्वाचन किये गए निर्वाचन अधिकारी संभागीय महासचिव धर्मेंद्र शुक्ला की देखरेख में हूए ।महासचिव लोकेन्द्र सिंह थनवार सर्वानुमति से अध्यक्ष चुने गए उनके नाम का प्रस्ताव हेमंत जैन ने किया जिसका समर्थन मुरली खंडेलवाल व सभी उपस्थित सदस्यों ने किया।तत्पश्चात श्रीशुक्ला ने श्री थनवार को अध्यक्ष घोषित किया।बाद में श्री थनवार ने अशोक शर्मा को महासचिव बनाया ।
इस अवसर पर इन्दौर प्रेसक्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, प्रदेशकार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र पुऱोहित,प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उज्जैन संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र राठोड़ ने पत्रकारों की एकता के लिए कार्य करने का आव्हान किया ।
श्री जोशी ने संगठन की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया तथा बताया कि यही संगठन हे जिसने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को हल करवाया है। पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग करते हूए पोस्टकार्ड अभियान चलाकर दस हजार से अधिक पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री के नाम भेजे गए।विज्ञापन नीति के लिए संपादकों ,वरिष्ठ पत्रकारों की समिति बनाने की मांग भी हमने शासन के समक्ष रखी है। उन्होने ज्ञापन (मांगों)की प्रतियां भी सदस्यों की जानकारी के लिए जिलाध्यक्ष को दी।तथा सभी से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ आंदोलन को प्रभावी बनाने का आग्रह किया। आभार नव निर्वाचित अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह थनवार ने व्यक्त करते हूए आश्वासन दिया कि वे साथियों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अतिथियों का स्वागत रश्मि किंगरानी ,उषा दुबे, मोनालिसा व्यास, ममता बड़जात्या ,प्रकाश तिवारी सुनील शेखावत ,कन्नू विश्वकर्मा, सतीश सोलंकी आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी ने किया।

You missed

error: Content is protected !!