• Sat. Aug 1st, 2026

चीन में अभी तक 25 हजार लोगों की मौत और डेढ़ लाख संक्रमित, नई रिपोर्ट में खुलासा

BySurendra Jain

Feb 7, 2020

चीन । चीन में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस संक्रामक बीमारी के प्रकोप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, एक नई रिपोर्ट बताती है कि आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट की गई मौत की तुलना में वास्तविक मृत्यु दर बहुत अधिक हो सकती है। गुरुवार की सुबह तक जहां वुहान में अभी तक कुल 560 लोगों की मृत्‍यु दर्ज की गई थी और अन्य 28,000 लोगों को वायरस से संक्रमित होना बताया गया था। लेकिन अब ताइवान समाचार की रिपोर्ट बताती है कि वायरस का प्रकोप बहुत अधिक गंभीर हो सकता है। चीनी टेक ग्रुप Tencent से हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला इशारा किया है।
इसमें बताया है कि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की कुल संख्या पहले ही 24,589 हो गई थी। यह ऐसा आंकड़ा है जो कि आधिकारिक आंकड़े से कहीं गुना अधिक है। यहां तक कि कंफर्म हो चुके वायरस के मामलों की कुल संख्या काफी अलग थी। Tencent वेबसाइट ने कथित तौर पर आधिकारिक संख्या की तुलना में दस गुना अधिक 154,023 मामलों की जानकारी दी है। इसके अलावा कुल संदिग्ध मामले 79,808 बताए गए हैं, जबकि उपचार किए गए मामलों की संख्या 269 बताई गई।
ताइवान न्यूज़ के अनुसार, यह डेटा Tencent से आया था – कंपनी ने इसे “Epidemic Situation Tracker” “एपिडेमिक सिचुएशन ट्रैकर” नाम के अपने वेबपेज पर शेयर किया। कंपनी ने गलती से यह खुलासा कर दिया होगा कि चीन में कोरोना फैलने की वास्तविक सीमा क्या हो सकती है। हालांकि, इन आंकड़ों को प्रकाशित करने के बाद, Tencent को चीनी सरकार द्वारा मान्‍य आधिकारिक संख्याओं को दर्शाने करने के लिए अपने वेबपेज को अपडेट करने की जानकारी भी सामने आई है।
31 दिसंबर को आई थी सबसे पहले खबर
विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन डब्लूएचओ के अनुसार, कोरोनोवायरस के चल रहे प्रकोप की खबर सबसे पहले 31 दिसंबर 2019 को चीन के वुहान से आई थी। तब से यह महामारी वैश्विक रूप से तक फैल गई है और इसने पूरी दुनिया भर में व्यापार और यात्रा को प्रभावित किया है।
विश्‍व के चर्चित नाम अवेयरनेस के लिए सामने आए
इस वायरस को रोकने के लिए कई वैश्विक दिग्गज, उद्यमी और व्यवसायी भी आगे आए हैं। ये लोग वायरस के प्रकोप का पता लगाने, इलाज और उपचार में सहायता के लिए महत्वपूर्ण राशि का दान करते हैं। इन व्यक्तियों और कंपनियों में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त कुछ नाम शामिल हैं जैसे कि अलीबाबा के संस्थापक जैक मा, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और चीनी टेक कंपनियां बाइटडांस, टेनसेंट और हुआवेई।

You missed

error: Content is protected !!