रतलाम। विधि और विधायी कार्य विभाग ने रतलाम के अभिभाषक प्रवीण शर्मा को जिला मुख्यालय रतलाम के लिए अपर लोक अभियोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश के विधि और विधायी कार्य मंत्री पीसी शर्मा द्वारा पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया एवं विक्रांत भूरिया की अनुशंसा पर की गई है। श्री शर्मा के अपर लोक अभियोजक बनने पर संजय पंवार, कपिल मजावदिया, संजीवसिंह चौहान, जितेन्द्रसिंह, चंद्रमोहन मेहता, देवेंद्र गुर्जर, तरुण शर्मा, शादाब खान सहित अन्य अभिभाषकों मित्रों एवं स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
