• Thu. Jul 30th, 2026

महात्मा गांधी के ‘सत्याग्रह’ को ‘ड्रामा’ कहकर BJP सांसद अनंत हेगड़े ने कराई फजीहत, पार्टी ने बिना शर्त माफी मांगने को कहा

BySurendra Jain

Feb 3, 2020

खबर पक्की: 3 फरवरी नई दिल्ली,नागरिकता कानून पर घिरी केंद्र सरकार की बजट सत्र के शुरुआत में ही फजीहत हो गई है। कर्नाटक से BJP सांसद अनंत हेगड़े ने एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्याग्रह को ड्रामा कह डाला। इस पर बीजेपी पूरी तरह से बैकफुट पर है और आलाकमान ने अनंत हेगड़े से तुरंत माफी मांगने को कहा है। बीजेपी सांसद अनंत हेगड़े ने पूरे स्वतंत्रता आंदोलन को अंग्रेजों की सहमति और समर्थन के साथ स्टेज किया गया। साथ ही उन्होंने कहा, ‘इनमें से किसी भी तथाकथित नेता को पुलिस ने नहीं पीटा। इनका स्वतंत्रता आंदोलन एक बड़ा ड्रामा था। इसका मंचन अंग्रेजों की मंजूरी के साथ किया गया। यह वास्तविक लड़ाई नहीं थी।’ उन्होंने महात्मा गांधी की भूख हड़ताल और सत्याग्रह को भी ‘ड्रामा’ करार दे दिया। उनके बयान से आलाकमान नाराज है और अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उनको कड़ी फटकार लगाई गई है साथ ही इस बयान पर बिना शर्त माफ़ी मांगने को कहा गया। पार्टी की ओर से साफ कहा गया कि इस तरह के बयान को स्वीकार नही हैं।
बता दें, अनंत कुमार हेगड़े अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने एक बयान देकर अपनी ही पार्टी भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने रात में जिस तरह एनसीपी नेता अजित पवार को मिलाकर सुबह राज्य में सरकार बनाई थी, उसके पीछे 40 हजार करोड़ रुपया था। उन्होंने कहा था कि फडणवीस ने राज्य के खजाने से चालीस हजार करोड़ रुपया का निकाल कर केंद्र को दे दिया। बीजेपी सांसद ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे सीएम रहे थे और इतने ही घंटे में उन्होंने यह काम किया।

error: Content is protected !!