• Tue. Nov 3rd, 2026

जम्‍मू के नगरोटा टोल प्‍लाजा पर मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर; नेशनल हाइवे बंद

BySurendra Jain

Jan 31, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकवादी हमला करने की मंशा से घुस आए तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने जम्मू जिले के नगरोटा के बन टोल प्लाजा के निकट मार गिराया। मुठभेड़ जारी है। श्रीनगर की ओर जा रहे आतंकवादियों ने घाटी जाने की कोशिश में नगरोटा के निकट सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर गोलीबारी की थी। इसमें एक पुलिस कर्मी घायल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि ये आतंकवादियों का यह समूह श्रीनगर की ओर जा रहा था संदेह है कि उन्होंने कठुआ, हीरानगर सीमा से घुसपैठ की, इस मामले में जांच अभी जारी है।
जम्मू के आइजी मुकेश सिंह ने बताया कि सुबह लगभग सुबह लगभग 5 बजे, पुलिस ने चेकिंग के लिए एक ट्रक को रोका गया था। तभी ट्रक के अंदर छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। इस इलाके में कम से कम चार और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। ट्रक चालक का नाम मोहम्मद मकबूल वानी है जो अनंतनाग का रहने वाला है।
जम्‍मू के आइजी मुकेश सिंह के अनुसार आतंकवादियों और पुलिस बल के बीच जारी इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे जा चुके हैं।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर नगरोटा के करीब आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। ये आतंकी हाइवे के पास एक ट्रक में देखे गये थे। मौके पर तैनात सुरक्षाबल ने पूरे इलाके को घेर लिया था और सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया था। सुरक्षाबलों को आशंंका थी कि ये आतंकी टोल प्लाजा से सटे जंगल में छुपे हो सकते हैं। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे के पास आ‍तंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!