• Tue. Sep 15th, 2026

BJP विधायक ने किया CAA का विरोध, कहा- लोग आधार कार्ड नहीं बना पा रहे, बाकी कागज कहां से लाएंगे

BySurendra Jain

Jan 28, 2020

खबर पक्की :28 जनवरी भोपाल ,मध्यप्रदेश के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया है। उन्होंने कहा है “धर्म के नाम पर देश का बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए”।बीजेपी नेता ने कहा “या तो आप संविधान के साथ है या विरोध में है और यदि संविधान के हिसाब से नहीं चलना है तो संविधान को फाड़ कर फेंक देना चाहिए। मैं गांव से  आता हूं और गांव में आज आधार कार्ड नहीं बन रहे तो बाकी कागज कहा से लाएंगे?”

साथ ही बीजेपी विधायक ने कहा कि देश में गृह क्लेश के हालत हैं। आज गांव में लोग एक दूसरे की तरफ देख भी नही रहे। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की बात होती है लेकिन धर्म के नाम बंटवारा  किया जा रहा है ये गलत है। जब बीजेपी विधायक से कहा गया कि आप पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान दे रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ये मेरे दिल की आवाज है।

error: Content is protected !!