• Thu. Jul 30th, 2026

26 जनवरी की परेड में शामिल होने वाले अधिकारियों व जवानों की नि:शुल्क हेयर कटिंग की गई

BySurendra Jain

Jan 24, 2020

खबर पक्की: 25 जनवरी रतलाम, 26 जनवरी 2020 के उपलक्ष्य में कर्मनिष्ठा संस्था के रतलामी सिजर्स सेलून द्वारा गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम से संपर्क कर 26 जनवरी की परेड में शामिल जवानों, स्काउट गाइड्स व एनसीसी कैडेट आदि का निशुल्क हेयर कटिंग का प्रस्ताव रखा ।

अनुमति मिलने के बाद आज दिनांक 24.01.20 को गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक, रतलाम, डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, अति.पुलिस अधीक्षक, शहर, विलासराव वाघमारे, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, खिलावन सिंह कंवर, रनि. एवम परेड में शामिल पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट तथा स्काउट गाइड्स संख्या करीब 102 की हेयर कटिंग कर अपनी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की गई।

उक्त सभी की हेयर कटिंग करने में हेयर मास्टरो द्वारा केवल 4 घण्टे 12 मिनट का ही समय लिया।

पुलिस जवानो की हेयरकट मे मास्टर योगेश टांक, संतोष टांक, अनिल, संदीप, गोरव, विकास, अर्पित एवम नीलेश आदि ने अपनी कला का योगदान दिया ।

उक्त कार्य की पुलिस अधीक्षक , रतलाम द्वारा भी सराहना की गई ।

error: Content is protected !!