जम्मू(एजेंसी)। अमरनाथ यात्रियों को लेकर जम्मू से पहलगाम जा रही एक यात्री बस रविवार दोपहर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शाम 4 बजे तक 16 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई जबकि करीब 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
सभी यात्री अलग-अलग जगहों के है और जम्मू की बस में सवार होकर पहलगाम जा रहे थे। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा जम्मू से आगे रामबन में हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का अगला टायर फटने के कारण बस का संतुलन बिगड़ा और वह गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के तत्काल बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था।
