• Tue. Aug 4th, 2026

गुजरात में कांग्रेस को झटका, वाघेला ने छोड़ा साथ

BySurendra Jain

Jul 21, 2017

 

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस के अंदर घमासान सतह पर आ गया है। राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की बात सामने आने के 24 घंटे के अंदर शंकर सिंह बघेला बगावत पर उतर आए हैं। वाघेला ने जन्मदिन के बहाने अपने समर्थकों का जमावड़ा बुलाया रैली में वाघेला ने बड़ा खुलासा किया है कि उन्हें कांग्रेस ने 24 घंटे पहले ही पार्टी से निकाल दिया है। वाघेला ने कहा- अभी मैं पार्टी में हूं लेकिन लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे निकाल दिया है। विनाश काले विपरित बुद्धि लेकिन बापू रिटायर होने वाला नहीं है। वाघेला ने कहा कि मैं कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान करता हूं और अपनी ओर से पार्टी को मुक्त करता हूं।

वाघेला ने कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वे आत्मसम्मान से समझौता नहीं कर सकते। वाघेला ने कहा कि उनका लंबा सियासी इतिहास रहा है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी रह चुके हैं। वाघेला ने कहा कि मैं कहीं भी जा सकता हूं लेकिन बीजेपी में नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा, “मैंने विपक्ष के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया है राज्यसभा चुनाव के बाद मैं कांग्रेस के विधायक के रूप में भी इस्तीफा दे दूंगा। मुझे कांग्रेस बीजेपी का झंडा नहीं पहनना. किसी पार्टी का झंडा नहीं पहनना।

वाघेला के जन्मदिन के बहाने बुलाए इस कार्यक्रम में समर्थक नेता जुटे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अपने नेताओं से वाघेला के कार्यक्रम में जाने को मना किया है। राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए वाघेला गुट को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसी साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस को इससे बड़ा झटका लग सकता है। वाघेला ने साफ कहा कि क्रॉस वोटिंग में उनका कोई हाथ नहीं है बल्कि उन्होंने एनसीपी के नेताओं से भी मीरा कुमार के पक्ष में वोट कराया।

खुलकर सामने आए वाघेला

अपने जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के आने पर रोक से गुस्साए वाघेला खुलकर सामने आ गए हैं। कार्यक्रम से पहले वाघेला ने कहा- पार्टी को राइट है अपने वर्कर को रोकने का और वर्कर का राइट है आए या ना आए.। ये एक्शन बहुत समय पहले लेना चाहिए था। हमने क्रॉस वोटिंग नहीं करवाई है। मैंने दो एनसीपी के विधायकों को लाकर वोट कराया. दो बजे जन्मदिन कार्यक्रम में पहुंचूंगा. वहीं पर सब बातें होंगी. कांग्रेस के 57 एमएलए के वोट मैंने करवाए हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने स्थानीय नेताओं को वाघेला की जन्मदिन पार्टी से दूर रहने को कहा है। कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद शंकर सिंह वाघेला के जन्मदिन में शामिल होने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही करने का ऐलान किया है। अपनी प्रतिक्रिया में वाघेला ने कहा कि मैंने तो अपना वोट कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कुमार को ही दिया है। बाकी क्रॉस वोट किसने किया इसकी जांच करेंगे?

You missed

error: Content is protected !!