बांसवाड़ा. । दो दिन पूर्व नदी के तेज बहाव में बहे कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी आरडी मीणा का शव आनंदपुरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ ढाण्डी नदी इलाके में रविवार सुबह मिल गया है। ग्रामीणों की ओर से सूचना दिए जाने पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों एवं परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
आनंदपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत झेर चौकी क्षेत्र में तीन नदियों के संगम स्थल शेरगढ़ ढाण्ड़ी के पास रविवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए गया था। इस दौरान मिट्टी में उन्हे कोई शव मिट्टी में दबा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद उसने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सबसे पहले बागीदौरा तहसीलदार एवं आनन्दपुरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को बुलवाया।
परिजनों ने शव एसडीएम मीणा के होने की पुष्टि की। कलेक्टर भगवती प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देश पर शव को बांसवाड़ा के मुर्दाघर लाया जा रहा है, जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
ज्ञात रहे उपखंड अधिकारी मीणा शुक्रवार सुबह बांसवाड़ा से कुशलगढ़ जाने के दौरान नाले पर बह रहे पानी में बह गए थे। इसमें चालक तो बच गया, लेकिन एसडीएम का पता नहीं चल पाया था। इसके बाद से ही तलाशी अभियान जारी था। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के जवानों ने ढेबरी नाले के करीब 8 किमी फैलाव क्षेत्र में प्रयास किए। पर, रविवार देर शाम तक कोईसुराग हाथ में नहीं लगा था।
लगाए गंभीर आरोप
इधर, मामले में एसडीओ के पुत्र संदीप मीणा ने प्रशासनिक कार्रवाईपर असंतुष्टि जताते हुए इस घटना के पीछे षडय़ंत्र बताते हुए अनहोनी की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच में ही स्थिति स्पष्ट होगी।
