खबर पक्की: 21 जनवरी रतलाम, शहर के वरिष्ठ नागरिक शांति लाल पितलिया अपने मकान को नगर निगम द्वारा बगैर सूचना दिये नापने और कंपाउंडिंग आर्डर लंबित होने के बाद भी धारा 307 का नोटिस दिए जाने से कुपित हो गए हैं। उन्होंने निगमायुक्त और कलेक्टर को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु पत्र दिया है। पत्र में मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा मुख्यमंत्री की टिप के साथ भेजे गए लेटर का हवाला दिया है ज्ञातव्य के मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने सभी संभागायुक्त को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री की मंशा से अवगत कराया है कि सिर्फ वास्तविक माफिया जो जनता का शोषण कर रहे हैं गुंडागर्दी कर रहे हैं ब्लैक मेलिंग कर रहे हैं और अवैध काम धंधों में लिप्त है ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना शासन की मंशा है लकीर की आड़ में आम जनता को छोटे-मोटे नियमों के चक्कर में नोटिस देकर शासन की छवि खराब करना और इस आड में अधिकारियों के भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य नहीं है। पितलिया ने लिखा है कि शासन की मंशा के विरुद्ध और मेरा कंपाउंडिंग आवेदन लंबित होने के बावजूद जिन अधिकारियों ने अवैधानिक रूप से मेरे मकान को नापा और मुझे 307 का नोटिस दिया उसके खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो न्याय पाने के लिए उन्हें सीएम ऑनलाइन में और मुख्य सचिव को शिकायत करना पड़ेगी जिसकी सारी जवाबदारी आपकी रहेगी क्योंकि मुख्य सचिव ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराने के लिए स्पष्ट तौर पर लिखा है।अतः आप कार्रवाई कर मुख्य सचिव को वह मुझे इससे अवगत करावे।
