• Tue. Nov 3rd, 2026

RBI का बड़ा फैसला, बैंक अब मोबाइल वीडियो से कर सकेंगी KYC प्रक्रिया पूरी

BySurendra Jain

Jan 10, 2020

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि अब किसी भी कस्टमर का KYC मोबाइल वीडियो पर बातचीत के दौरान भी किया जा सकेगा। RBI के इस निर्णय से ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर उन कस्टमर्स को जिनका बार बार बैंक आना संभव नहीं है। इसके साथ ही कस्टमर्स कागजी कार्रवाई से भी बच सकेंगे। Know Your Customers यानि KYC की प्रक्रिया पूरी करने के लिए RBI का यह फैसला बैंकों को भी राहत देने वाला है। इसके साथ ही आरबीआइ ने eKYC और Digital KYC के लिए Aadhaar या अन्य e-doucments को भी अनुमति दी है।
RBI के नियम में बदलाव के बाद भारत में Video KYC को अनुमति मिल जाएगी। फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल के चैयरमेन नवीन सूर्या का कहना है ‘मैं सोचता हूं यह दुनिया में पहली बार होगा जहां Regulator ने Video KYC को अनुमति दी है। बैंक App की मदद से कस्टमर्स से आधार और पैन वीडियो केवाईसी के जरिये लेकर ही ऑनबोर्ड कर सकती हैं। इतना ही नहीं जिनके पास eKYC का एक्सेस नहीं है, वह आधार का भौतिक सत्यापन या QR कोड के जरिये प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।’
RBI के इस सर्कुलर को लेकर नीति आयोग के चीफ अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने Tweet कर कहा ‘RBI की बहुत बड़ी पहल, कस्टमर की वीडियो बेस्ड आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस के सर्कुलर से उपस्थित होना अनिवार्य नहीं होगा और इससे पेपरलेस बैंकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में डिजिटल क्रांति लाने के लिए यह एक बड़ा कदम है।

You missed

error: Content is protected !!