खबर पक्की: 3 जनवरी इंदौर, आज इंदौर शहर में हमारे संघ के लोग आए हुए है नहीं तो इंदौर शहर में आग लगा देता उक्त उदगार भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आपा खोते हुए एडीएम इंदौर के सामने व्यक्त किए एडीएम इंदौर बीबीएस तोमर ने खबर पक्की से चर्चा करते हुए बताया कि कैलाश विजयवर्गीय वरिष्ठ अधिकारियों से मिलना चाहते थे किंतु वह अपने साथ 500 लोगों की भीड़ लेकर आए थे इस कारण वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि जब मिलने का टाइम आपको मिला है तो आप मिलने आए 500 लोगों की भीड़ लाने का क्या औचित्य। जब वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलने का समय नहीं दिया तो विजयवर्गीय उखड़ गए और एडीएम तोमर को धमकाने लगे कि हमने चिट्ठी लिखी थी मिलने के लिए तो आप यह भी सूचना नहीं दोगे कि हम शहर से बाहर हैं यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे वह तो आज हमारे संघ के पदाधिकारी है इंदौर में, नहीं तो मैं आज आग लगा देता इंदौर शहर में। एक ऑन ड्यूटी अधिकारी से इस तरह बात करने को लेकर कमलनाथ सरकार गंभीर है और हो सकता है इंदौर प्रशासन इस मामले में कोई सख्त एक्शन ले। इंदौर में माफियाओं के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से इंदौर की जनता भले ही खुश हो लेकिन लगता है भाजपा महासचिव को यह कार्रवाई रास नहीं आ रही है तभी सरेआम एडीएम लेवल के अधिकारी को इस तरह धमकाना उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। एडीएम तोमर ने बताया कि सारे वाकया से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है और वही इस मामले में सारी कार्रवाई करेंगे।
