• Tue. Nov 3rd, 2026

छुट्टी का आदेश लिखने वाले बाबू की छुट्टी होना चाहिए ऊपर 2 जनवरी नीचे 5 जून की तारीख फिर भी मैडम ने कर दिये साइन।

BySurendra Jain

Jan 2, 2020

खबर पक्की: 2 जनवरी रतलाम, अत्यधिक शीतलहर के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा 3 और 4 जनवरी को स्कूलो की छुट्टी घोषित की गई है। छुट्टी का ऑर्डर बनाने वाले बाबू ने कंप्यूटर में पड़े पुराना आदेश को ही संपादित कर नया आदेश निकाल दिया किंतु आदेश में ऊपर 2 जनवरी की तारीख डाल रखी है और नीचे तारीख 5 जून की डली हुई है किंतु सन स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है और कटा हुआ है निश्चित तौर पर 2019 होना चाहिए कलेक्टर मैडम द्वारा भी इस त्रुटिपूर्ण आदेश पर गौर न करते हुए उसी पर साइन कर दिए है कलेक्टर कार्यालय एक बहुत महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय होता है जिससे पूरा प्रशासन चलता है इस तरह के कार्यालय में इस तरह का अगंभीरता पूर्ण कार्य होना निश्चित ही यहां के बाबुओं की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है कहने को आप इसे मामूली गलती या टंकण त्रुटि कह कर टाल सकते है किंतु अनुभव बताता है की छोटी सी गलती पर वार्निंग नहीं दी जाए या पनिश नहीं किया जाए तो आगे बड़ी गलतियां होने की संभावना बढ़ जाती है।

You missed

error: Content is protected !!