• Tue. Nov 3rd, 2026

जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत दूसरे चरण की कार्रवाई का निरीक्षण कलेक्टर ने किया

BySurendra Jain

Dec 27, 2019

रतलाम। जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत दूसरे चरण में किसानों को कर्ज माफी का लाभ देने के लिए कंप्यूटर पर कार्यवाही का दौर आरंभ हो गया है। रतलाम के ही 10 केंद्र पर ऑपरेटर द्वारा की जा रही कार्यवाही का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा किया गया। यहां लगभग 15 ऑपरेटर कार्य कर रहे हैं, शुक्रवार को करीब 800 आवेदनों का निराकरण किया गया। इसके तहत दूसरे चरण में कलेक्टर स्तर पर प्रकरण स्वीकृति की कार्रवाई की जा रही है। आगामी 2 दिनों में कार्य लगभग पूर्ण कर लिया जाएगा, इसके अंतर्गत करीब 12000 आवेदनों का निराकरण होगा।

You missed

error: Content is protected !!