खबर पक्की : रतलाम/धामनोद। किसान के खेत से चोरी गया मोटर पंप व चोर को पुलिस ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया।
मिली जानकारी अनुसार धामनोद बायपास मुकेश चौधरी के खेत के पिछे राधेश्याम राव व राजाराम पाटीदार ने अपने खेतों में सामुहिक सिंचाई हेतु राधेश्याम राव का विद्युत पास के नाले में रखा था जो 21-22 दिसम्बर को चोरी हो गया था। राजाराम पाटीदार ने उक्त क्षेत्र में मानसिंह नामक व्यक्ति को घूमते देखा था। शक के आधार पर पुलिस चोकी धामनोद पर सुचना दी जिस पर चोकी प्रभारी एसआई मानसिंह सोलंकी ने जांच की गई। जिसमें मानसिंह पिता झाला डोडियार हाल मुकाम धामनोद सांई मंदिर क्षेत्र से सख्ती से पुछताछ की। जिस पर मानसिंह ने पुलिस के सामने मोटर पंप चोरी कबूल की।
उक्त चोरी हुए पंप को बरामद करने व चोर को पकडने में चौकी प्रभारी सोलंकी के अलावा प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी, आरक्षक मनोहर नागदा की विशेष भूमिका रहीं।
किसान के खेत से चोरी गया पंप व चोर गिरफ्तार
